Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

मसूरी पुलिस ने किया दुराचार व ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। कोतवाली मसूरी पुलिस ने दुराचार व ब्लैकमेलिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 26 जुलाई को एक महिला ने थाना मसूरी पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुये बताया की आरोपी राहुल कुमार ने उन्हे नशीला पदार्थ कोल्ड ड्रिंक में पिलाकर दुराचार किया।  महिला ने प्रार्थना पत्र मे आरोपी राहुल कुमार पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने व गर्भपात कराने सम्बन्धित आरोप लगाये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मसूरी पुलिस ने मुकदमा अपराध सं. 45/2023 धारा 376/377/312/384 भादवि पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उप निरीक्षक भावना के सुपुर्द की गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी व विवेचना के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना मसूरी पर उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर उचित दिशा निर्देश दिये गये। उक्त क्रम में आज उक्त गठित टीम द्वारा आरोपी राहुल कुमार पुत्र पुष्प कुमार निवासी सी 201 ग्रीन अपार्टमेन्ट सहस्त्रधारा रोड़ देहरादून को उसके देहरादून सहस्त्रधारा रोड़ स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे महिला उप निरीक्षक भावना कोतवाली मसूरी देहरादून, कांस्टेबल अमित रावत कोतवाली मसूरी देहरादून, कांस्टेबल प्रदीप गिरी कोतवाली मसूरी देहरादून शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रोपित किए गए फूलों के पौधे

pahaadconnection

देहरादून,7 फरवरी। अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड अनूप मलिक ने विधानसभा सचिवालय देहरादून में भेंट की। अध्यक्ष विधानसभा ने लैन्सीडौन वन प्रभाग कोटद्वार से सम्बन्धित वन विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग वर्षा से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर मार्ग को आम जन के लिए सुविधा युक्त करने के साथ ही गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी दिये। साथ ही विभाग की ओर से कोटद्वार क्षेत्र के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में अनूप मलिक मुख्य वन संरक्षक के साथ समीर सिन्हा मुख्य वन जीव संरक्षक भी उपस्थित रहे।

pahaadconnection

हर चुनौती से निपटने की ताकत देता है तिरंगा : पीएम

pahaadconnection

Leave a Comment