Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। राजपुर रोड में फायरिंग करने वाले दो युवकों को थाना राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज आकाश गौड़ पुत्र स्व. देवराज गौड़ द्वारा थाना राजपुर में तहरीर देते हुये पुलिस को बताया की रात्रि मे गौरव चौहान पुत्र अनिल कुमार निवासी शिप्रा विहार राजपुर व कुंवरपाल सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ईस्ट पटेलनगर देहरादून के द्वारा उसे धमकाया गया तथा हवा में फायर किया गया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में तत्काल अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 241/2023 धारा 506 भारतीय दंड संहिता व 25 /30 आयुध अधिनियम बनाम गौरव चौहान आदि पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी के लिये निर्देशित किया गया। निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में थाना राजपुर पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद किए।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन की कार्यवाही आरम्भ

pahaadconnection

महाराष्ट्र: संजय राउत की फिर फिसली जबान! कहा- चुनाव आयोग में मैं ही नहीं, पुरा महाराष्ट्र…

pahaadconnection

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके

pahaadconnection

Leave a Comment