Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चाय बागान की जमीन घोटाले की ईडी से की शिकायत

Advertisement

देहरादून। आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी ने चाय बागान की जमीन घोटाले के मामले की शिकायत पर्वतन निदेशालय को कर दी है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले में निबंधन विभाग और अफसरों की भूमाफिया से सांठगांठ हैं। ऐसे में इस मामले की जांच पर्वतन निदेशालय करें। उन्होंने ईडी से भूमाफिया और इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ गैंगस्टर और सीलिंग एक्ट के सेक्शन 35 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। पर्वतन निदेशालय के डायरेक्टर को दी गयी शिकायत में एडवाकेट विकेश नेगी ने कहा कि उन्होंने देहरादून के चाय बागान की जमीनों को खरीद-फरोख्त को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने मामले में जांच शुरू की। इस मामले को लेकर 15 जुलाई 2023 को थाना कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। यह केस सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने अभी कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है लेकिन अब तक भूमाफिया और उससे सांठगांठ करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक यह जमीन घोटाला करोड़ों का है। इस घोटाले के तार कई राज्यों में फैले हुए हैं। ऐसे में इस मामले की जांच ईडी करे और मामले में संलिप्त लोगों पर गैंगस्टर और सीलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दर्दनाक हादसा: ततैया काटने से पिता पुत्र की मौत

pahaadconnection

विशेष मतदाता अभियान को लेकर बैठक

pahaadconnection

सीएम ने प्रदान किए 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

pahaadconnection

Leave a Comment