Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

वोटर चेतना अभियान मे नही राजनीति तलाश कांग्रेस की बौखलाहट : चौहान

Advertisement

देहरादून 22 अगस्त। भाजपा ने कहा कि जन हित के हर कार्य मे विपक्षी कांग्रेस अब राजनीति तलाश रही है जो कि उसकी बौखलाहट की ओर साफ इशारा कर रही है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का मतदाता चेतना अभियान लोकतंत्र मे मतदाताओं की जागरुकता के लिए चलाया जा रहा है। यह लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी भी है। नये वोटर और ऐसे वोटर जो कि दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हुए है उन्हे मतदान के अधिकार से जोड़ने की योजना है। लेकिन अपने खिसकते अधिकार से चिंतित कांग्रेस बौखला गयी है और वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए किये जा रहे कार्यों को भी राजनेतिक दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जन हित और राष्ट्र हित के कार्यों मे बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करती रही है। यही कारण है कि जनता का जुड़ाव भाजपा से लगातार बढ़ रहा है और आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा जहाँ लोकतंत्र की मजबूती के लिए जुटी है तो वहीं आपदा पीड़ितो की सेवा मे भी कार्यकर्ता लगातार जुटे है। चौहान ने कहा कि रचनात्मक कार्यों पर नकारात्मक रुख अपनाने के बजाय कांग्रेस को भी आगे आना चाहिए, लेकिन कांग्रेस चुनाव को छोड़कर अक्सर जनता से दूरी बनाकर रखती है।

वोटर चेतना महाअभियान बेशक भाजपा संचालित कर रही है, लेकिन उद्देश्य साफ है। जहाँ तक कार्यकर्ता बढ़ने का सवाल है तो जनता अक्सर उस से ही जुड़ाव रखेगा जो किसी न किसी रूप मे उसके बीच हो। कांग्रेस को जन हित के कार्यों मे राजनीति के बजाय सहयोगी की भूमिका मे आगे आना चाहिए।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने दी समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने पर बधाई

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना

pahaadconnection

उपराष्ट्रपति ने भरतपुर में सड़क दुर्घटना में हताहत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की

pahaadconnection

Leave a Comment