Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल लैंडिंग पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई

Advertisement

देहरादून। चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इसरो के वैज्ञानिक  और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि  आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुद्धवार को चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग होने के बाद भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो चन्द्रमा के साऊथ पोल पर पहुंचा है। भारत की इस विश्वव्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कह की रक्षाबंधन की बधाई लेकर चंदा मामा से मिला चंद्रयान 3भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। यह इसरो  की महान उपलब्धि है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान देश के वैज्ञानिकों की भी दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियां सराहनीय है. खण्डूडी ने कहा, मैं सभी देश और प्रदेशवासियों से यहीं कहूंगी कि ये गौरव का क्षण है हम सभी के लिए तिरंगे का मान फिर से अंतरिक्ष में स्थापित हो रहा है,हर क्षेत्र में तो भारत माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ ही रहा है. लेकिन हमारे वैज्ञानिकों की समय समय पर जो उपलब्धियां हैं वो बहुत सराहनीय हैं. मैं उन्हें अपनी बहुत मंगल कामनाएं और शुभकामनाएं देती हूं।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयेाजित

pahaadconnection

एम्स ऋषिकेश के खाते में एक और उपलब्धि

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

pahaadconnection

Leave a Comment