Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महाराज ने उधमसिंह नगर के डीपीआरओ को निलंबित करने दिये आदेश

Advertisement

देहरादून, 25 अगस्त। प्रदेश के पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं। पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये हैं।  इसलिए उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

167 रिक्रूट आरक्षी बनी उत्तराखंड पुलिस का हिस्सा

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने अर्पित की राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि

pahaadconnection

महाराज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने किये भगवान बदरी विशाल के दर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment