Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

820 ग्राम अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 820 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ़्तार कर लिया हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम के लिये असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/निर्देश जारी किये हुये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला श्रीमती डॉ पूर्णिमा गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी, बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने एंव संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड के लिये अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया। जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए सुरागरसी, पतारसी करते हुए एक नफर अभियुक्ता हीना पत्नी नीरज निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला पुल थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को सपेरा बस्ती मोथरोवाला पुल के पास से 820 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर एफआईआर नंबर 338/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सूबे के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड

pahaadconnection

महाराष्ट्र: मायानगरी मुंबई की हवा हुई जहरीली! चौंकाने वाले है पिछले 5 साल में प्रदूषण से मरने वालों के आंकड़े

pahaadconnection

दून पुलिस ने निभाया मानवता का फर्ज : 17 वर्षो से लापता बेटे को मॉ से मिलाया

pahaadconnection

Leave a Comment