Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चमोली में हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

Advertisement

देहरादून/ चमोली। चमोली में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो सख्या यूके11 बी 2096 सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार घायलों मे सोभन चौहान (26) पुत्र पूरण सिंह चौहान, संदीप चौहान (30) पुत्र धर्म सिंह चौहान, सौरभ चौहान (20) पुत्र भरत सिंह (सामान्य घायल), व किशोर चौहान (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान (सामान्य घायल) शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनपद स्तरीय मिनी सरस आजीविका मेले का शुभारंभ

pahaadconnection

लापता अंकित सकलानी को वापस लाओं विदेश मंत्री को महिला काग्रेंस ने भेजा ज्ञापन

pahaadconnection

निवेशकों के जनपद स्तर पर लंबित मामले तत्काल शासन के समक्ष रखे जाये : श्रीमती राधा रतूड़ी

pahaadconnection

Leave a Comment