Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ग्रीन रोबोटिक्स ने विकसित किया पहला स्वदेशी स्वायत्त ड्रोन डिफेंस सिस्टम

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने तेलंगाना, हैदराबाद में ग्रीन रोबोटिक्स द्वारा विकसित ड्रोन डिफेंस सिस्टम ‘‘इंद्रजाल’’ के लाँचिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। ग्रीन रोबोटिक्स द्वारा विकसित किया गया यह पहला स्वदेशी स्वायत्त ड्रोन डिफेंस सिस्टम है जिसे मानव रहित हवाई यानों व ड्रोन के हमलों को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि इंद्रजाल कि वास्तविक विशेषता है कि यह पूर्ण रूप से भारत में निर्मित हुआ है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ाया गया एक अद्भुत कदम है। यह पूरी तरह से भारतीय धरती पर, भारतीय प्रतिभा द्वारा, भारतीय संसाधनों का उपयोग करके विकसित किया गया है जो हमें गर्व की अनुभूति कराता है। उन्होंने कहा कि यह प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्र में हमारे देश की बढ़ती क्षमताओं का प्रमाण है। उन्होंने ग्रीन रोबोटिक्स की अनुसंधान टीम को उनके इस सराहनीय नवाचार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement

उन्होंने कहा की इंद्रजाल का सतरंगी स्पैक्ट्रम अभी नई से नई तकनीकी के साथ निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़े यह दृढ़ इच्छा है। इंद्रजाल रक्षा प्रणाली में हमारे सुरक्षा प्रोटोकॉल हेतु क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है, जिससे भारत और वैश्विक समुदाय दोनों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होगा।

राज्यपाल ने कहा कि भारत के प्रौद्योगिकी सम्पन्न वैज्ञानिकों के पुरुषार्थ ने यह हमारे लिए बहुत बड़ा उपहार दिया है। यह इंद्रजाल हमारे दुश्मनों की मनोभावों और संकल्पनाओं को सदैव के लिए समाप्त कर देगा। इसमें विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत में सुरक्षित भारत और शक्ति सम्पन्न भारत की भावना भी समाहित है। उन्होंने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी के माध्यम से इसी प्रकार नई-नई राहें तलाशनी हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नम आंखों से दी शहीद मेजर को श्रद्धांजलि

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया सुन्दर काण्ड पाठ में प्रतिभाग

pahaadconnection

नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे नैनीताल

pahaadconnection

Leave a Comment