Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ग्राम्य विकास मंत्री ने किया कार्यालय का उद्घाटन

Advertisement

बाजपुर, 03 सितंबर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बाजपुर में मधुवन स्वायत्त सहकारिता एवं प्रधानमंत्री वन धन विकास केन्द्र में मसाला प्रसंस्करण इकाई और मधुवन कलस्टर कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भूमि वन धन विकास केंद्र जनजाति समूह की महिलाओं का एक कलेक्टर है, जिसमें 308 महिलाएं जुड़ी है। उन्होंने कहा प्रदेश में 61 हजार समूह संचालित है, जिसमे 4 लाख से अधिक बहने जुड़ी समूह से जुड़ी हुई है। मंत्री ने कहा पीकेवीवाई के तहत प्रदेश के अनेकों स्थानों पर स्टाल खोले गए है। मंत्री ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन पर  “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” की शुरुवात की है। जिसके अंतर्गत प्रदेश की स्वयं सहायता समूहों व एकल उद्यमी बहनों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों का बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप बहनों ने रु. 50 लाख से अधिक के उत्पादों की बिक्री की है। मंत्री ने कहा धामी सरकार अपनी महिला हितैषी नीतियों के द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अल्ट्रा पुअर के तहत चयनित महिलाओं को सहायता राशि के चेक भी वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला प्रभारी सुरेश चंद भट्ट, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला परियोजना प्रबंधक सुरेश चंद्र, सहायक प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव, सुरेश चंद पंत, उमा जोशी, सुनील उचाकोटी, रिजवान अली, सुनील कुमार सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की कार्यशालाएं आयोजित

pahaadconnection

अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डण्डा

pahaadconnection

सैन्य अभ्यास में हथियार प्रदर्शनी और फायरिंग का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment