Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

Advertisement

देहरादून, 27 अप्रैल। जिलाधिकरी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा ऋषिपर्णा सभागार में जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के साथ ही एसटीपी कार्य में प्रर्दशन की प्रगति बढ़ाने, सेप्टेज प्रबन्धन, घरेलू एवं अघरेलू सीवर संयोजन, नाला टेपिंग एवं सफाई, गंगा एवं यमुना में बाढ नियंत्रण एवं जल संरक्षण, गंगा एवं उसकी सहायक नदी परिक्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण कार्य, सॉलिड वेस्ट प्रबन्धन की स्थिति एवं निगम अंतर्गत ड्रेन/नाला सफाई आदि कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में गंगतरंग पोर्टल पर सभी प्लांट को डेटा एन्ट्री करने को निर्देशित किया गया। बैठक में नगर क्षेत्र में पॉलिथिन जब्त अभियान की जानकारी लेने पर बताया गया कि पालीथिन जब्त अभियान पर 237 चालान करते हुए धनराशि रू. 2.33 लाख के चालान किये गए। बैठक में पर्यावरणविद् विनोद जुगलान ने स्मृति वन के बाहर तालाब निर्माण कराने तथा पर्यटन विभाग के माध्यम से स्मृति वन का प्रचार-प्रसार किये जाने का अनुरोध किया साथ ही खदरीमाफी मे वन्यजीवों से बचाव हेतु शेष 50 मीटर पेच पर वन विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार बनवाने की अनुमति अथवा वन विभाग के माध्यम से दीवार बनाये जाने का सुझाव दिया, जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून ने प्रकरण को दिखवाने की बात की। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नीरज कुमार शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड आर.के. चर्तुर्वेदी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश, अधि.अभि. उत्तराखण्ड जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल, भारती रावत, सहायक अभियन्ता पेयजल निगम दीपक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

pahaadconnection

426 तदर्थ शिक्षक के विनिमितीकरण की मांग

pahaadconnection

Leave a Comment