Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

छात्र-छात्राओ को दिया आत्मरक्षा के लिये प्रशिक्षण

Advertisement

देहरादून। डोईवाला पुलिस द्वारा राजकीय इन्टर कॉलेज डोईवाला मे छात्र-छात्राओ को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देकर गौरा शक्ति एप्प का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन एवं तत्वाधान मे महिलाओ व बच्चो की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य व सामुदायिक पुलिसिंग स्थापन हेतू जागरूकता अभियान मे निर्गत दिशा-निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून के मार्गदर्शन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा अभियान को सफल/सार्थक बनाये जाने के क्रम मे थाना डोईवाला पर स्थापित महिला हैल्प डेस्क पर नियुक्त प्रभारी व कर्मीयो को उक्त सन्दर्भ मे आवश्यक निर्देश देकर आज राजकीय इन्टर कॉलेज डोईवाला मे प्रधानाचार्य, अध्यापकगणो व रूम टू रीड गर्ल्स ऐजूकेशन प्रोग्राम संस्था के सहयोग से छात्र/छात्राओ को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे छात्र, छात्राओ को आत्मरक्षा हेतु जानकारी देकर प्रयोगात्मक उदाहरण दिये गये। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित विधार्थियो, अध्यापकगण व अभिवाको को मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी, व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया है। उक्त कार्यक्रम मे पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा नशा मुक्त के सम्बन्ध मे निर्गत शपथ ग्रहण करायी गयी। उक्त कार्यक्रम मे मौजूद महिलाओ, बालिकाओ को गौरा शक्ति एप्प की जानकारी देकर एप्प का व्यापक प्रचार-प्रसार कर एप्प डाउनलोड कराकर संचालन की भी जानकारी देकर महिलाओ, बालिकाओ को जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम थाना क्षेत्र मे निरन्तर रूप से अन्य शैक्षिक संस्थान व ग्राम सभा/मौहल्लो आदि मे प्रचलित रहेगा ।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मेयर अनीता ममगाईं ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया ऋषिकेश आने का न्यौता

pahaadconnection

श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं : सीएम

pahaadconnection

नगर निकायों में ओबीसी का आरक्षण तय करने के लिए गठित वर्मा आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

pahaadconnection

Leave a Comment