Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

प्रधानमंत्री ने इटली के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर इटली की प्रधानमंत्री सुश्री जियोर्जिया सुश्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मार्च 2023 में प्रधानमंत्री सुश्री मेलोनी की भारत की राजकीय यात्रा के बाद यह उनकी दूसरी भारत यात्रा है। मार्च 2023 की यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत की जी20 अध्यक्षता को लेकर इटली के समर्थन के साथ-साथ इटली के ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे में शामिल होने के लिए इटली की सराहना की।

Advertisement

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का भी जायजा लिया, और रक्षा के साथ-साथ नवीन और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने वैश्विक हित के लिए जी7 और जी20 को मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानमंत्री सुश्री मेलोनी ने सफल जी20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई दी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रेलवे हमारी अर्थव्यवस्था और पहचान का हिस्सा है: राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी

pahaadconnection

युवाओं को अनिश्चित भविष्य की ओर धकेल रही भाजपा सरकार : कर्नल रामरतन

pahaadconnection

3 अक्टूबर को होगा गोष्ठी मेले का आयेाजन : मुख्य विकास अधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment