Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

बेहतर कार्य कर रहे हैं देश के अधिकारी : राज्यपाल

Advertisement

देहरादून 28 जनवरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह यसे (से नि) से राजभवन में उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा कार्यकारी शाखा संघ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को वार्षिक अधिवेशन की जानकारी दी और संघ की वार्षिक पत्रिका आरोही भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आप सभी अधिकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन और उनको आमजन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता और सरकार के मध्य जितना अच्छा समन्वय स्थापित करेंगेए जनहित में कार्य और तेजी से होंगे। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी बेहतर कार्य कर रहे हैं और वे विश्वसनीयता और निर्भरता में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ आमजन को मिले आप सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करें और गुड गवर्नेंस पर फोकस किया जाय। उन्होंने कहा वर्ष 2023 में उत्तराखंड ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिसमें सभी अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अधिकारियों से इसी लगन और सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रान्तीय सिविल सेवा यकार्यकारी शाखा संघ के अध्यक्ष श्री गिरधारी सिंह रावतए उपाध्यक्ष डॉ ललित नारायण मिश्राए श्री प्रताप शाह एवं पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड और नेपाल के पर्यटन को बढ़ाने के लिए निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

pahaadconnection

मुकेश अंबानी ने विशाखापत्तनम में 40,000 करोड़ का निवेश करके सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क बना रहे हैं

pahaadconnection

कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का जवान शहीद

pahaadconnection

Leave a Comment