Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Advertisement

बागेश्वर 13 सिंतबर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के मार्गदर्शन पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, स्यालडोबा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के द्वारा 1 सिंतबर से 15 सिंतबर तक चलने वाला ‘‘सड़क सुरक्षा एवं जागरुकता मुहिम’’ के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा साथ ही साथ नशे एवं ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभावों, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता, नालसा (आदिवासी अधिकारों का संरक्षण एवं प्रवर्तन) योजना, 2015 एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, बाल श्रम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, पोक्सों से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। विधिक जागरुकता शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण एवं स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित रहें।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नमामि गंगे के तहत नदियों की स्वच्छता एवं सदानीर बनायें रखने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

pahaadconnection

यूपीसीएल के ऊर्जा भवन में निदेशक मंडल की 124वीं बैठक आयोजित

pahaadconnection

झांझीरामपुरा में लगता है बालाजी महाराज का संकटमोचन दरबार

pahaadconnection

Leave a Comment