Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा हुआ उजागर : आशा नौटियाल

Advertisement

देहरादून। कांग्रेस पार्टी के द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट के बीटी इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसको लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का चाल चरित्र चेहरा एक बार फिर से उजागर हुआ है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है जो एक जनप्रतिनिधि के लिए अशोभनीय है। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके कांग्रेस पार्टी के विधायक मदन सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड की नारीशक्ति का भी अपमान किया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मगर दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तर के सीनियर लीडर इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी की क्या नीयत है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी में अगर कुछ भी नैतिकता बची है तो तत्काल विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके एक नजीर पेश करनी चाहिए। उनका कहना है कि उत्तराखंड के लोगों के आचरण के खिलाफ विधायक मदन मदन सिंह बिष्ट का कृत्य है ऐसे में उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी को उनके खिलाफ कार्रवाई भी करनी चाहिए। जो  वीडियो वायरल हो रहा है उसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है दूसरी तरफ  पुलिस प्रशासन ने भी इस पूरे मामले में गंभीर रुख अख्तियार किया है  विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisement

आज पूरे प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला भी फूंका उनके खिलाफ नारेबाजी भी की और आक्रोश भी जताया  है। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भी विधायक के आचरण पर सवाल उठाया है विरोध प्रदर्शन किया है ऐसे में भाजपा ने सख्त तैयार किया है और विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

फर्जी रजिस्ट्री घोटाले में शामिल एक और अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

pahaadconnection

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment