Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किये निर्देश

Advertisement

बागेश्वर। जिले में एक जिला पंचायत सदस्य, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान के दो रिक्त सीटों के लिए उप निर्वाचन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) आरसी तिवारी ने निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्टॉग रूम व मतगणना स्थल का चयन करते हुए सभी व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें।

बता दे कि निर्वाचन को निर्बाध, निश्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए परियोजना निदेशक शिल्पी पंत को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी तैनात किया गया है, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रभारी व्यय, जिला पंचायतराज अधिकारी प्रभारी निर्वाचन व्यवस्था, जबकि जिला विकास अधिकारीय संगीता आर्या प्रभारी कार्मिक व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार को सह प्रभारी कार्मिक, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रशिक्षण, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वाहन, सहायक विकास अधिकारी प्रभारी लेखन सामग्री तथा तहसीलदार कपकोट को प्रभारी आदर्ष आचार संहिता के लिए तैनात किया गया है।

Advertisement

बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्र सिंह, अधि. अभि. लघु सिंचाई विमल सूंठा, जल संस्थान सीएस देवडी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

01 अक्टूबर से गतका प्रशिक्षण की शुरूआत

pahaadconnection

प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए : राज्यपाल

pahaadconnection

हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment