Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंडमान और निकोबार कमान का दौरा किया

Advertisement

नई दिल्ली। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंडमान और निकोबार द्वीपों की दो दिवसीय यात्रा के दौरान अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के मुख्यालय का दौरा किया। रक्षा राज्य मंत्री ने मुख्यालय यात्रा के दौरान कमांडर-इन-चीफ एएनसी एयर मार्शल सजु बालाकृष्णन के साथ विस्तृत बातचीत और ऑपरेशन पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान अजय भट्ट ने कई मुद्दों पर बातचीत की, जो इस सुरम्य द्वीपसमूह के रणनीतिक महत्व को दर्शाती है। रक्षा राज्य मंत्री ने आईएनएस उत्क्रोश के संकल्प स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देकर अपनी इस यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद राजनिवास में उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी (सेवानिवृत्त) से मुलाकात हुई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लंदन डब्ल्यूटीएम में दिखी प्रधानमंत्री मोदी के ‘चलो इंडिया’ की छाप : महाराज

pahaadconnection

उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती ऋतु खण्डूडी भूषण

pahaadconnection

डूंगा गांव में हुई घटना में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड में घायल

pahaadconnection

Leave a Comment