Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न

Advertisement

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में सचिवालय में देहरादून में स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया जाए। उन्होंने इसे आईआईटी के पुस्तकालय तंत्र को अपनाए जाने हेतु आईआईटी रुड़की आदि से एमओयू किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कहा कि देश के आईआईटी संस्थान रैंकिंग को लगातार सुधारने के लिए स्वयं को लगातार अपडेट करते रहते हैं। इनसे जुड़ने के बाद दून पुस्तकालय और शोध केंद्र भी स्वतः अद्यतन रहेंगे। उन्होंने नेशनल डिजिटल लाईब्रेरी को भी शामिल किए जाने की बात कही। कहा कि यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। इसका लाभ लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर दून लाईब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर से पूर्व मुख्य सचिव एन.एस. नपलच्याल, सुभाष कुमार एवं एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं सचिव रविनाथ रमन सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

एलायंस एयर के दो दिनों से हड़ताल पर चल रहे पायलटों काम पर लौट आए

pahaadconnection

सासंद राज्य सभा ने सदन मे उठाया पहाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का मुद्दा

pahaadconnection

उत्तराखण्ड सरकार और जेएसडब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का किया गया एमओयू

pahaadconnection

Leave a Comment