Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बॉर्डर एरिया की सुरक्षा को किया जाएगा और अधिक दुरुस्त

Advertisement

देहरादून 28 सितंबर। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा देहात क्षेत्र में  थाना विकासनगर तथा थाना सहसपुर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा कोतवाली विकासनगर, थाना सहसपुर, तथा दोनों थानों की संबंधित चौकियों कुल्हाल, हरबर्टपुर, धर्मवाला, दर्रारेट, सभावाला, डाकपत्थर का निरीक्षण कर वहाँ नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों से वार्ता की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के हितों के लिए सभी संभव प्रयास करते हुए उनकी समस्याओं का प्रार्थमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जायेगा। इस दौरान एसएसपी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को थाने चौकियों में कर्मचारियों के बैरिकों, भोजनालय और शौचालय आदि स्थानों में साफ सफाई के समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना/चौकी कार्यालयो में महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री की फ़ोटो लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ मेस में भोजन ग्रहण किया गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा थाने, चौकियों में नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारियों से थाना चौकी क्षेत्र की समस्याओं तथा ड्यूटी के दौरान आने वाली दिक्कतों के संबंध में भी जानकारी ली गयी। साथ ही उन सभी नशा तस्करों, जिनकी थाने पर हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनके फोटो तथा उनके पूर्ण विवरण के साथ प्रत्येक थाने, चौकी पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि थाने पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक को उनके संबंध में जानकारी हो सके। थाना क्षेत्र में पुलिस के ऐसे सभी बोर्ड, जिसमें किसी संस्थान, कंपनी अथवा किसी व्यक्ति विशेष द्वारा अपने प्रचार प्रसार के लिए अपना नाम अंकित किया हो, उन्हें एक हफ्ते में बदलने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement

कुल्हाल तथा दर्रारेट  इंटरस्टेट बॉर्डर के निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा उक्त दोनों स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को और अधिक प्रभावी ढंग से लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि बॉर्डर क्षेत्र से हो रही प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जा सके,  इसके अतिरिक्त सभी अंतरराज्यीय बॉर्डर्स के प्रवेश मार्गो पर पुलिस के अच्छे व बड़े साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए ताकि उत्तराखंड आने वाले आगंतुकों के मध्य पुलिस की एक सकारात्मक छवि जाए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मोबाइल चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

स्थानीय सिख प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

आधुनिक टीकाकरण केंद्र में सीडीओ ने कराया अपने डेढ़ माह बेटे का टीकाकरण

pahaadconnection

Leave a Comment