Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

रितु गोयल के आर्ट वर्क को कला-साहित्य, समाज सेवा, राजनीति सभी क्षेत्रों के दिग्गजों ने खूब सराहा

Advertisement

नई दिल्ली। इंडिया हैविटेट सेंटर में दिल्ली- एनसीआर की वरिष्ठ आर्टिस्ट रितु गोयल के द्वारा 1-5 अक्टूबर तक महाभारत के ऐतिहासिक पात्रों की पेंटिंग आमजनों के लिए प्रदर्शित की जा रही है जिसे खूब सराहा जा रहा है।

Advertisement

रितु गोयल ने हमारे संवाददाता से विशेषवार्ता में बताया कि महाभारत के पात्र जिनमें शकुनी दुर्योधन को निगेटिव व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है इसके पीछे क्या वजह रही यह पेंटिंग में बताया गया है।

Advertisement

समय चक्र स्थिति परिस्थिति से व्यक्ति खासा प्रभावित होता है और महाभारत के पात्र हम सभी को बहुत कुछ सिखाते हैं इसलिए इनकी पेंटिंग बनाई है इसमें 4 वर्ष का समय लगा है और प्रयास रहा कि आज की युवा पीढ़ी को इससे कुछ सकारात्मक संदेश दिया जा सके भारतीय कला संस्कृति से रूबरू हो सकें।

इस शोलों आर्ट वर्क प्रदर्शिनी में कला संस्कृति साहित्य समाजसेवा राजनीति सभी क्षेत्रों के दिग्गजों ने भी इस आर्ट को खूब सराहा है। प्रयागराज उत्तर प्रदेश से आए युवा कवि बागी विकास की कविताओं ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। डाॅ नैंसी जुनेजा को द्रोपदी व कुंती की पेंटिंग खासी पसंद की तो युवा राजनेता सामाजिक कार्यकर्ता देव वर्मा ने शकुनी की पेंटिंग को खासा पसंद किया गया। बागी विकास ने वीर अभिमंयु के पेंटिंग पर कविता सुनाकर सभी को खासा प्रभावित किया। रितु गोयल व अवध आर्ट के फाउंडर अरका प्रधान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस पार्टी ऋषिकेश और खानपुर की घटना को लेकर कर गंभीर : करन माहरा

pahaadconnection

आंदोलनकारियो ने फूंका सरकार का पुतला

pahaadconnection

हल्द्वानी से किया जा रहा मशाल रैली का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment