Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

काफिला रोककर कैबिनेट मंत्री ने जाना चोटिल युवक का हाल

Advertisement

ऋषिकेश 05 अक्टूबर। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार दौरे से ऋषिकेश लौटते समय अपना काफिला रोककर सड़क पर पड़ी रोड़ी की चपेट में आये युवक का हाल जाना। साथ ही एनएच सचिव पंकज पांडे को दूरभाष पर वार्ता कर गुणवत्ता के लिए निर्देशित किया।

गुरुवार को मंत्री डॉ अग्रवाल हरिद्वार एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी श्यामपुर फाटक से कुछ कदम आगे सड़क पर पड़ी रोड़ी की चपेट में आये युवक को देखकर काफिला रुकवाया। डॉ अग्रवाल ने युवक की पहचान हरिद्वार निवासी शिव कुमार के रूप में कराई। डॉ अग्रवाल को युवक ने बताया कि वह ज्वालापुर से आईडीपीएल की ओर आ रहे थे। रोड़ी की चपेट में आकर चोटिल हो गए। डॉ अग्रवाल ने एनएच के सचिव पंकज पांडेय से दूरभाष पर वार्ता की और सड़क की गुणवत्ता के लिए निर्देशित किया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मन की बात कार्यक्रम में मिलती है अनेक प्रकार की जानकारी : कैबिनेट मंत्री

pahaadconnection

हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

pahaadconnection

पुलिस उपाधीक्षक ने ली सीएलजी सदस्यों की गोष्ठी

pahaadconnection

Leave a Comment