Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सचिव सूचना प्रौद्योगिकी ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 25 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नितेश कुमार झा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सचिव से डिजिटल नवाचार, प्रशासनिक दक्षता तथा नागरिक सेवाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों तक सेवाओं की त्वरित, सरल एवं सुगम पहुंच भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने राज्य में नवाचार, डिजिटल गवर्नेंस तथा तकनीक आधारित कार्यसंस्कृति को और अधिक प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस अवसर पर अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पौड़ी में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित

pahaadconnection

ढोल नगाड़ों के साथ किया यात्रा का स्वागत

pahaadconnection

राजभवन में तैयार किया इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम

pahaadconnection

Leave a Comment