Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की भारी मतो से विजय सुनिश्चितः नवीन जोशी

Advertisement

देहरादून 19 नवम्बर। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं वार रूम चेयरमैंन नवीन जोशी ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी केदारनाथ उपचुनाव को शराब व धन के बल पर जीतना चाहती है, वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है तथा पार्टी प्रत्याशी की भारी मतों से विजय सुनिश्चित है। प्रदेश के सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्थित वार रूम में पहुंचकर वार रूम कमेटी के सदस्यों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बातचीत की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये तथा वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी एवं अन्य कांग्रेसजनों से सम्पूर्ण विधानसभा क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की। नवीन जोशी ने सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस वार रूम विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ कमेटियों एवं कार्यकर्ताओं से लगातार सम्पर्क कर रहा है तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों के स्थानीय कांग्रेसजनों ने अवगत कराया है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा शराब एवं पैसे का लालच देकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से लगातार की जा रही है। नवीन जोशी ने यह भी कहा कि प्रदेश की आम जनता भाजपा के झूठे वादों से आजिज आचुकी है तथा जनता ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी मतदान करने का मन बनाया है। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा आम चुनाव मे केदारनाथ क्षेत्र की जनता से जो वादे किये थे वे एक भी वादा पूरा नहीं कर पाये जनता धामी सरकार के झूठे वादों और जुमलों को अब समझ चुकी है तथा भाजपा को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर वार रूम चेयरमैंन नवीन जोशी, को चेयरमैंन गोपाल गडिया, आशीष नौटियाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, शाह, निहाल सिंह, विरेन्द्र सिंह पंवार, आदर्श सूद आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा कठुआ से आगे बढ़ी

pahaadconnection

नगर निगम में विशेष शिविर का आयोजन

pahaadconnection

धराली आपदा : अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

pahaadconnection

Leave a Comment