Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मेयर अनीता ममगाईं ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया ऋषिकेश आने का न्यौता

Advertisement

ऋषिकेश 07 अक्टूबर। पारंपरिक व्यंजन हमेशा अपनेपन का अहसास कराते हैं। ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जब बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंची तो महंत योगी आदित्यनाथ के लिए घर में बने उड़द की दाल के पकौड़े और तिल की चटनी ले गईं। पहाड़ी व्यंजन की भेंट पाकर योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए।

मेयर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि हमारे यहां उड़द की दाल के पकोड़ों को काफी शुभ माना जाता है। इस पर योगी आदित्यनाथ ने भी पूजा में उड़द की दाल के पकोड़े चढ़ाए जाने की बात कही। रिंगाल की टोकरी में पत्तों में बंधे इस खास तोहफे ने सभी का ध्यान खींचा।

Advertisement

इस मुलाकात के दौरान अनीता ममगाईं ने यूपी के सीएम महंत योगी आदित्यनाथ को संत और योग नगरी ऋषिकेश आने का न्यौता दिया। योगी आदित्यनाथ ने साल 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कालेज 12वीं की थी।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चारधाम यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएं : मुख्य सचिव

pahaadconnection

वाहन चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 वाहन चोर गिरफ्तार

pahaadconnection

एमपैक्स के 31 हज़ार मृतक बकायेदार किसानों का ब्याज़ का 49 करोड़ माफ किया

pahaadconnection

Leave a Comment