Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

भक्तों के उत्साह ने बना दिया नया इतिहास, पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या पहुंची 50 लाख के पार

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशन में विश्वप्रसिद्ध चारधाम दर्शन हेतु देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखण्ड पुलिस समर्पित है। चारधाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

अब तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गयी है। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। वर्तमान में रिकार्ड स्तर पर यात्री अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17 लाख 08 हजार, बदरीनाथ धाम में 15 लाख 90 हजार, गंगोत्री में 08 लाख 46 हजार, यमुनोत्री में 06 लाख 94 हजार, हेमकुण्ड साहिब में 01 लाख 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं। श्री हेमुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही हैं। हम सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी भाजपा : चौहान

pahaadconnection

पुलिस ने आभूषण बरामद कर लौटाई चेहरे की मुस्कान

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन

pahaadconnection

Leave a Comment