Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

इंटरनेशनल कराटे ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक चेयरमेन ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 23 अक्टूबर।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में संस्थापक चेयरमेन, इंटरनेशनल कराटे ऑर्गनाइजेशन श्री देव नाथ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न चैंपियनशिप में विजेता बच्चे भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों की सराहना की और कहा कि कराटे में बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जाना प्रशंसनीय है। उन्होंने इनमें बच्चियों के प्रतिनिधित्व की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि लड़कियों हेतु इस तरह आत्मरक्षा से संबंधित खेल बेहद जरूरी है। इससे जहां उनका शारीरिक विकास होगा वहीं ऐसे खेल उन्हें आत्मरक्षा में भी सहायक होंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में आगे लाया जाना जरूरी है इससे देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल ने ऑर्गनाइजेशन की चुनौतियों और समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पेड से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, आईटी कंपनी के इंजीनियर की मौत

pahaadconnection

राज्य जैविक उत्पाद परिषद की पच्चीसवीं बैठक आयोजित

pahaadconnection

उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग का शुभारम्भ

pahaadconnection

Leave a Comment