Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बागेश्वर में हार की आशंका से भ्रम फैला रही कांग्रेस : चौहान

Advertisement

देहरादून 25 अगस्त। भाजपा ने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव में कांग्रेस हार की आशंका से बौखलाकर आरोप प्रत्यारोप पर उतर गयी है और भ्रम फैलाने की असफल कोशिश मे जुट गयी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बागेश्वर में किसी गिरफ्तारी से भाजपा का कोई लेना देना नही है। अगर, किसी मामले में जांच एजेंसी, एसटीएफ या अन्य कोई कार्यवाही करती है तो इसमे यह उनका मामला है। भाजपा का जाँच एजेंसियों के कार्य मे कोई दखल नही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मे हुए मामलों मे यह साबित कर चुके हैं कि जाँच एजेंसियों को हमेशा खुली छुट रही है। उनके कार्य मे कोई दखल नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा बागेश्वर में विकास के बूते मैदान मे है और उसे जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस इस गलतफहमी में है कि दुष्प्रचार से उसकी नैया पार लग जायेगी, लेकिन यह आसान नही है। स्व चंदन राम दास ने बागेश्वर की बड़ी सेवा की और यही कारण है कि उनको हमेशा जनता ने जिताया है। जनता ने उनकी पत्नी को आशीर्वाद देकर उन्हे श्रद्धांजलि देने का मन बनाया है। जनता कांग्रेस के किसी भी मंसूबे को पूरा नही होने देगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन

pahaadconnection

मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने की कृषि मंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

कैबिनेट का फैसला: राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर लगी मुहर

pahaadconnection

Leave a Comment