Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Advertisement

रुड़की। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आज  सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।

शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें दिल्ली के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था।यहां उपचार के दौरान आज  सुबह उनका निधन हो गया।

Advertisement

सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसपा विधायक के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अक्षय प्रहलाद कोण्डे बने जनपद के नये पुलिस कप्तान

pahaadconnection

एसएसपी की अपराधियों पर नकेल कसने की रणनीती ला रही है रंग

pahaadconnection

पर्यटन मार्गों पर मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment