Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

बागेश्वर 30 नवंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत रतौडा व कौसानी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। समस्त ग्रामवासियों को विकास खण्ड को आवंटित आईईसी वाहन में स्थापित एलईडी के माध्यम सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का विस्तार पूर्वक प्रदशित कर जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामवासियों के साथ मेरी जुबानी मेरी कहानी, धरती कहे पुकार, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की गयी एवं जानकारियॉ प्रदान की गयी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी नवीन टम्टा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा भण्डारी, ग्राम प्रधान कौसानी बचन राम, हेमा रतौडा एवं समस्त ग्राम वासियों सहित ग्राम्य विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, सहकारिता, बाल विकास व अन्य रेखीय विभागो के कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

यात्रा को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन श्रद्धालुओं की भावनाओं एवं सुरक्षा के लिए जरूरी

pahaadconnection

खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सहायता के लिए शासन की पहल, हेल्पलाइन नंबर जारी

pahaadconnection

मोगा जिला प्रशासन ने लगाया अलग अलग बस्तुओ पर लगाया पाबन्दी

pahaadconnection

Leave a Comment