Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जमीन फ्राड पर सरकार गंभीर, भूमाफियाओं पर हुई है बड़ी कार्यवाही : चौहान

Advertisement

देहरादून 14 दिसंबर। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार मे माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का नतीजा है कि आज जमीनों के फर्जीवाड़े काफी हद तक कम हो गए है। कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार पर भू माफिया को सरंक्षण देने का आरोप बेबुनियाद है। सरकार ने अब तक भू माफियाओं को सरंक्षण देने के बजाय उन्हे सलाखों के पीछे भेजा है। उत्तराखंड मे लैंड फ्राड से बचने और जमीनो के फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ा कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जमीनों के फर्जीवाड़े की जाँच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया है। एजेंसियां हर मामले की पारदर्शिता से कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि जिस भी मामले मे प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज है उस पर जाँच और कार्यवाही निश्चित है। चौहान ने कहा कि पहले कांग्रेसी सरकारों मे तो रिपोर्ट दर्ज होना भी संभव नही होता था। राज्य गठन से अब तक सबसे चर्चित और बड़े लैंड फ्राड कांग्रेस शासन काल के दौरान हुए। लेकिन आज धामी सरकार मे सुनवाई और कार्यवाही भी हो रही है। उन्होंने कहा कि हर मामले मे जांच और कार्यवाही निश्चित है, क्योकि धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधानसभा में चल रहे नव निर्माण कार्यों का अवलोकन

pahaadconnection

ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ भरपूर विकास : अग्रवाल

pahaadconnection

अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ पहले दिन अजय देवगन की ‘थैंक गॉड’ से ज्यादा कमाई

pahaadconnection

Leave a Comment