Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस के चार पुलिस कार्मिक हुये सेवानिवृत्त

Advertisement

कोटद्वार। जनपद पुलिस के चार कार्मिकों की सेवानिवृत्ति पर आज पुलिस लाईन पौड़ी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला एवं क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्याम दत्त नौटियाल, प्रतिसार निरीक्षक अनुराग कुमार, निरीक्षक रेडियो मनोज पाण्डे द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों व उनके परिजनों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात सेवानिवृत्त कार्मिकों को स्मृति चिन्ह, शॉल, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट करते हुये पुलिस परिवार की ओर से उनके सेवानिवृत्त जीवन के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन की मंगल कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। उनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं एवं उनके कर्तव्य परायणता व ईमानदारी की सराहना की गई। विदाई समारोह में अपर उपनिरीक्षक भूपाल सिंह रावत, मुख्य आरक्षी राजीव राठी, आरक्षी रमेश सिंह राणा और       अनुचर बुद्धि लाल को भावभीनी बिदाई दी गई। अपने वक्तव्य में सेवानिवृत्त कार्मिकों ने कहा कि पुलिस बल को प्रतिदिन विभिन्न चुनौतियों का सामना तो करना ही पडता है, परन्तु यदि हम दिये गये कार्यों व अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें तो काफी हद तक कार्य आसान हो जाता है। उनके द्वारा पुलिस परिवार को अनुशासन में रहते हुये ईमानदारी से अपने कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अभिनंदन की हकदार प्रदेश की सवा करोड़ जनता : सीएम

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट आज होगा पेश

pahaadconnection

पुलिस उपाधीक्षक ने निभाया मानवता का फर्ज

pahaadconnection

Leave a Comment