Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

केजरीवाल को मिली सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

Advertisement

नई दिल्ली। चुनावी घमासान के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच का सामना कर रहे केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा था कि वह केजरीवाल को अंतरिम राहत पर शुक्रवार को आदेश पारित कर सकते हैं। केजरीवाल को (अब समाप्त हो चुकी) दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। हाल ही में ईडी ने केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। इसमें केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है और न ही संवैधानिक। वहीं, ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल की लीगल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि ईडी की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नवनिर्मित बहुउद्देशीय भवन के उद्घाटन

pahaadconnection

सनी देओल की 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा 11 अगस्त को फिर से रिलीज होगी।

pahaadconnection

स्ट्रांग रूम में 24 घंटे तैनात रहनी चाहिए पुलिस सुरक्षा बल

pahaadconnection

Leave a Comment