Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर किया चालकों को जागरुक

Advertisement

रुद्रप्रयाग। सर्दियों के मौसम में घने कोहरे एवं धुंध के प्रकोप से विजिविलिटी कम होने से सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को वाहनों की दूरी का सही अंदाजा लगाना काफी कठिन हो जाता है, साथ ही रात में वाहनों की अधिक स्पीड होने से छोटा वाहन या पशु दिखाई नहीं देते जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती हैं। रिफ्लेक्टर लगाने से वाहन दूर से ही नजर आ जाता है, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स/यातायात के पर्यवेक्षण में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें जनपद रुद्रप्रयाग यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाये गये। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरुक कर यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी। जनता से अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की अपील भी की गयी ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप भी बालों को हेल्दी और घने बनाना चाहते हैं तो इस ऑयल का प्रयोग जरूर करें

pahaadconnection

उत्तराखंड के 200 से अधिक स्कूलों ने स्कूल सिनेमा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लिया

pahaadconnection

दो वर्षों में राज्यपाल ने किया संवैधानिक दायित्वों का गरिमा पूर्वक निर्वहन

pahaadconnection

Leave a Comment