Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई  के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चौराहों से अतिक्रमण हटाने व विभागीय परिसम्पत्तियों को अन्यत्रं स्थापित कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने की कार्यवाही हेतु 5 टीम  बनाई गई हैं। जोनवार गठित टीमों द्वारा आज घंटाघर से पेसिपिक मॉल राजपुर रोड, घंटाघर से एफआरआइ, आराघर से धर्मपुर चौक, रिस्पना, जोगीवाला तक  फुटपाथ, स्ट्रीट वैडर्स, ठेली, पटरी, रेड़ी आदि व्यापारियों जिनके द्वारा अतिक्रमण किये गये है उन्हें वहाँ से हटाया गया। नगर निगम ने 42 चालान करते हुए रुपए 32800 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 40 चालान करते हुए, रुपए 20000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 14 चालान करते हुए रुपए 7000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी  ने  संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने टिहरी में किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

pahaadconnection

आयरन की कमी को पूरी करता है शकरकंद। जाने और भी फायदे।

pahaadconnection

नुकसान का तुरंत चिन्हांकन कर राहत राशि वितरित करें : जिलाधिकारी

pahaadconnection

Leave a Comment