Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

22 जनवरी तक चालू रहेगा मन्दिरो में स्वच्छता अभियान : महेन्द्र भट्ट

Advertisement

देहरादून 14 जनवरी।  22 जनवरी को भगवान श्री राम के मन्दिर की अयोध्य्या में प्राणप्रतिष्ठा होनी है, उससे पहले आज से ही प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर देश भर के मन्दिरो में स्वच्छता  का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज मुख्यमंत्री धामी ने कैंचीधाम स्थित बाबा नीब करोरी मन्दिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने देहरादून के कई मन्दिरो में चल रहे स्वच्छता अभियान में सेवा कार्य किया। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का भव्यतम कार्यक्रम होने वाला है। उस दिन देवभूमि के सभी मन्दिर सजेंगे, भजन पूजन होगा, दीप जलाए जाएंगे। उससे पहले मन्दिरो में स्वच्छता बनी रहे, इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ को मन्दिरो में स्वच्छता अभियान चलाने का आवाहन किया गया है। साथ ही अध्यक्ष ने कहा देवभूमि का कोई भी मन्दिर स्वच्छता के अभियान से न छुटे, क्योंकि हम जिस तरह से मानते है कि जब कोई भी बड़ा अनुष्ठान होता है उसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है इसलिए आजसे 22 जनवरी तक यह अभियान चालू रहेगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ईन्कमटेक्स के नियम के अनुसार घर में रख सकते हो ईतनी कैश

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध आश्रमों में रहने को विवश माताओं के साथ गुजारा दिन

pahaadconnection

हरिद्वार जिले में स्थित प्रसिद्ध मंदिर “चंडी देवी मंदिर”

pahaadconnection

Leave a Comment