Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस की रैली फ्लॉप शो,विकास के लिए अवतरित हुए हैं मोदी : भट्ट

Advertisement

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जनता को कांग्रेस पर अब भरोसा नही है और आज उसकी रैली फ्लॉप शो साबित हो गयी। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष आज भी जनता के बीच महज मोदी चालीसा का पाठ करते रहे,लेकिन जनता के बीच कोई विश्वसनीय बात नही कह पाये। उन्होंने कहा कि वह आज भी मोदी विरोध पर केंद्रित रहे। उन्होंने कहा कि मोदी महामानव हैं और विकास के लिए अवतरित हुए है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्हे किसी अवतार से संबोधित कर रहे है, लेकिन व्यंग्य मे कहते हुए वह विषैले बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक  और लोकतंत्र की दुहाई देते फिर रहे है, लेकिन दूसरी ओर हर मंच पर एक परिवार के गुणगान कर राजधर्म का पूरा पालन कर रहे है। भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार मे ही सैनिकों की सुध ली गयी और आज सैन्य परिवारों को हर सुविधाएं मिल रही है। वन रैंक वन पेंशन सहित सैनिकों के हित मे कई बेहतर निर्णय लिए गए जिन्हे उपलब्धि कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बड़े मैदान की क्षमता के अनुरूप भीड़ न जुटने की आशंका से कांग्रेस ने बन्नु कालेज पहले ही बुक करा दिया, लेकिन सहानुभूति बटोरने के लिए परेड ग्राउंड न मिलने का रोना रोती रही। भट्ट ने कहा कि आज जनता का झुकाव बीजेपी की ओर है और उसे मोदी की विकास परक नीति पर भरोसा है। अगर, कांग्रेस ने समावेशी विकास किया होता तो उसे आज जनता के सामने गिडगिड़ाने की जरूरत नही होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी केंद्रीय नेता का देवभूमि आगमन शुभ नही रहा। पहली बार जब प्रदेश प्रभारी दून आई तो कांग्रेस सहित अन्य दलों से एक हज़ार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं आज उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे तो कांग्रेस के एक पूर्व विधायक सहित कॉंग्रेस के कई जनाधार वाले नेताओं  सहित 3 हज़ार लोगों ने भाजपा का दामन थामा है । उन्होंने कहा कि देश भर मे न्याय यात्रा निकाल रही कांग्रेस तो अपने कार्यकर्ताओ के साथ भी न्याय नही कर पायी और नेता हो या कार्यकर्ता सभी वहाँ जा रहे है जहाँ उनका सम्मान सुरक्षित है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हरीश रावत बोले : कोई चिंता की आवश्यकता नहीं

pahaadconnection

चैकडैम और बैराज के लिए अगले 5 वर्षों का प्लान तैयार किया जाए : मुख्य सचिव

pahaadconnection

कन्याओं का सम्मान अर्थात भारत की पूरी नारी शक्ति का सम्मान : स्वामी चिदानन्द

pahaadconnection

Leave a Comment