Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

Advertisement

देहरादून,7 फरवरी। अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड अनूप मलिक ने विधानसभा सचिवालय देहरादून में भेंट की। अध्यक्ष विधानसभा ने लैन्सीडौन वन प्रभाग कोटद्वार से सम्बन्धित वन विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग वर्षा से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर मार्ग को आम जन के लिए सुविधा  युक्त करने के साथ ही गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी दिये। साथ ही विभाग की ओर से कोटद्वार क्षेत्र के लिए विस्तृत  कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में अनूप मलिक मुख्य वन संरक्षक के साथ समीर सिन्हा मुख्य वन जीव संरक्षक भी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

pahaadconnection

14 अप्रैल को उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम

pahaadconnection

Leave a Comment