Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर व्यक्त की संवेदनाएं

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखण्ड के पूर्व प्रवक्ता श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मोहब्बेवाला स्थित उनके आवास पर जाकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने की श्री आदि बद्री मंदिर में पूजा-अर्चना

pahaadconnection

खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए आन्दोलनकारियों को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

Microsoft और Google के बार्ड के बाद, मेटा एआई चैटबॉट की दौड़ में शामिल हो रहा है

pahaadconnection

Leave a Comment