Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हम सबको चाहिए एक श्रेष्ठ मानव बनने की जरूरत : रेखा आर्या

Advertisement

देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित “वर्तमान परिदृश्य में मानव की भूमिका” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जहां उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव के विकास के लिये कुछ अधिकार समान रूप से सभी को उपलब्ध होने चाहिये, लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो इन अधिकारों अर्थात मानवाधिकारों से वंचित हैं।हमे चाहिए कि हम सब एक श्रेष्ठ मानव बनने की और काम करे और उस तरफ अग्रसर हों।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा यही पुनीत कार्य किया जा रहा है जिनके द्वारा मनुष्य को मनुष्य बनने की प्रेरणा दी जा रही है जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक कर रहा है। साथ ही कहा कि मानव को मानव बनने की आवश्यकता है। आज के युग मे कई तरह के भेदभाव देखने को मिलते है जो कि समाज की सोच को दिखाते हैं। हमे चाहिए कि हम इस सोच से ऊपर उठे और काम करें ताकि समाज का बेहतर विकास हो सके। कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के द्वारा समाज के हर एक वर्ग की चिंता की जा रही है। उनके नेतृत्व में समाज के हर एक वर्ग का सम्रग विकास के साथ ही राष्ट्र निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती पीके शारदा, श्रीमती वीके सोनिया, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बागेश्वर : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शहर के पेट्रोल पंपो का औचक निरीक्षण किया गया।

pahaadconnection

उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की होगी पुनरावृत्ति : राजीव महर्षि

pahaadconnection

भूकंप के तेज झटके, कांपती रही धरती

pahaadconnection

Leave a Comment