Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी कांग्रेस

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में राज्य चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं उतारेगी। विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत होने से कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी। कांग्रेस हाईकमान ने चार राज्यों में प्रत्याशी घोषित किए हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं पर चलने वाली पार्टी है। विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक है। राज्यसभा का चुनाव संख्या बल के आधार पर होता है। कांग्रेस के 19 विधायक है। इसे देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड में राज्य सभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा है। बता दें कि राष्ट्रीय नेतृत्व में राजस्थान, बिहार, हिमाचल और महाराष्ट्र से प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत-अमरीका संयुक्त युद्ध अभ्यास वज्र प्रहार मेघालय के उमरोई में शुरू हुआ

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने की केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ सीएम ने लिया सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा

pahaadconnection

Leave a Comment