Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

फिर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान

Advertisement

देहरादून। पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन किया गया, किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उनका 03 लाख 80 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों, घरेलू नौकरों के सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लक्खी बाग, मुस्लिम कॉलोनी, रीठा मण्डी आदि स्थानों में सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व घरेलू नौकरो के सत्यापन की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 38 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए उनका 3,80,000/- रु. का जुर्माना किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एमडी परीक्षा में नकल कराते 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

सीएम ने किया बाघ संरक्षण पर आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

pahaadconnection

उत्तराखंड निवास आम जन के लिए भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment