Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

महेन्द्र भट्ट 10 व्यक्तियों को भाजपा में शामिल कर बता रहे 10 हजार : नवीन जोशी

Advertisement

देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में वॉर रूम के चेयरमैन एवं टिहरी लोकसभा के दावेदार नवीन जोशी ने बयान जारी कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को आइना दिखाया। श्री जोशी ने कहा सत्ता के नशे में चूर होकर 10 कांग्रेसी भाजपा में शामिल कर उनको 10 हजार दिखाई दे रहे हैं। जोशी ने कहा कि अगर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट 10 हजार कांग्रेस के सदस्यों को अपनी पार्टी में शामिल किया है तो उनकी सदस्यता भी सार्वजनिक रूप से सबके सामने लानी चाहिए। जोशी ने बताया कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है, जिसमें सत्य की राह पर चलने वाले कार्यकर्ता ही मिलेंगे, और भाजपा ने अपने आप को झूठ के बल पर पार्टी खड़ी करी है। जोशी ने कहा कि अभी तक जितने भी भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं, या तो भाजपा द्वारा लालच दिया गया, या उन पर प्रेशर बनाकर अपनी पार्टी में शामिल किया। जोशी ने कहा कि जो भी कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए हैं वह कांग्रेस में कभी अपनी जमीन नहीं ढूंढ पाये, या अपने स्वार्थ के कारण सत्ता पक्ष का लाभ लेने गये हैं। जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पाप का घड़ा भर चुका हैं जो जुमले उन्होंने देश की जनता के सामने छोड़े थे उनसे पर्दा उठ चुका हैं, आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी, उन्होनें कहा कि भाजपा झूठ की जननी है अगर उनकी बात में एक तिल भी सच्चाई है तो उनकों सभी 10 हजार कार्यकर्ताओं के नाम सार्वजनिक कर अपनी सत्यता को प्रमाणित करना चाहिए।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राजकीय मेडिकल कालेज परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की पहल

pahaadconnection

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन

pahaadconnection

Leave a Comment