Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने लिया तैयारियों का जायजा

Advertisement

देहरादून 14 अप्रैल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जनपद में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन समुचित व्यवस्थाएं एवं तैयारी गतिमान है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज  महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज पंहुचकर मतदान पाटिर्यों की रवानगी हेतु की जा रही समुचित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा से निर्वाचन सामग्री से बचाव  के दृष्टिगत  तैयारी की जाए। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधासभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम/कक्ष का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं परखी। साथ ही राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रिजर्व ईवीएम कमिशनिंग कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी सदर हरगिरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मियों पर एसमा लगाकर अपनी नाकामी का प्रमाण दिया : गणेश गोदियाल

pahaadconnection

48 मिनट रहेगा कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया विद्यार्थियों से सीधा संवाद,

pahaadconnection

Leave a Comment