Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

विशाल मौर्य को दी प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की जिमेदारी

Advertisement

देहरादून 18 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल मौर्य को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि श्री विशाल मौर्य लम्बे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान मे श्री मौर्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक थे जिन्हें पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। विशाल मौर्य कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं तथा सोशल मीडिया में उनकी नियुक्ति का लाभ निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक रुचि व एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में लम्बे अनुभव को देखते हुए उन्हें उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा पार्टी नेतृत्व को उनसे अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मा0 श्री मल्लिकार्जुन खडगे जी एवं माननीय राहुल गांधी जी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

धामी के नेतृत्व में हो रहा पंचायतों का सशक्तिकरण

pahaadconnection

हरकी पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया विधानसभा स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment