Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

थ्री लेयर सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे ईवीएम मशीन

Advertisement

कोटद्वार, पौड़ी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन का पहला चरण संपन्न हो गया है। जनपद पौड़ी गढ़वाल की छह विधानसभाओं के 945 मतदेय स्थलों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। अलग-अलग विधानसभा की ईवीएम मशीन को  स्ट्रांग रूम में शिफ्ट किया गया है। स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन थ्री लेयर सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी।मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद  उसी दिन यानी 19 अप्रैल को 398 पोलिंग पार्टियों ने  ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा कराई। वहीं, शनिवार को दूरस्थ क्षेत्र की 547 पोलिंग पार्टियों द्वारा अपने-अपने विधानसभा की ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में जमा की। जनपद की छह विधानसभाओं की ईवीएम मशीन को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। ईवीएम मशीन की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर में सुरक्षा तैनात की गई है। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के  सामान्य प्रेक्षक पीयूष समारिया, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जनपद की सभी छह विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम मशीन व वीवीपैड  सुरक्षा जवानों की निगरानी में रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

असम में घरेलू पर्यटकों की संख्या में 511 पर्सेंट और विदेशी टूरिस्ट्स की संख्या में 763 फीसदी की बढ़ोतरी हुई

pahaadconnection

राज्यपाल ने ‘‘शिक्षा की बात’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

pahaadconnection

उर्फी जावेद को दुबई में रिवीलिंग ड्रेस पहनकर शूटिंग करना पड़ा भारी! पुलिस ने हिरासत में लिया

pahaadconnection

Leave a Comment