Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

माफिया भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर : मथुरादत्त

Advertisement

देहरादून 22 अप्रैल। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचारी, व्यभ्यचारी, दुराचारी, बलात्कारी तथा माफियाओं का अड्डा बन चुकी है। आज पूरे देश के भ्रष्टाचारी, बलात्कारी और माफिया भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगाने को आतुर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विद डिफरेंस का मुखौटा ओढ़ने वाली भाजपा की आज की दिशा और दशा देखकर दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा दुःखी होती होगी कि किस भाजपा के लिए उन्होंने अपना सारा जीवन लगा दिया।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पिछले 5 साल में देश के सारे बडे भ्रष्टाचारी, खनन माफिया, भू माफिया, महिला दुराचार के आरोपी भाजपा में शामिल हो चुके हैं तथा आज भाजपा उनका अड्डा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी  की सरकार ने केंद्रीय सत्ता का दुरुपयोग कर जिस किसी भी माफिया, भ्रष्टाचारियों के पीछे ईडी सीबीआई और आइटी लगाई आज वे भाजपा रूपी गंगा में डुबकी लगा कर अपने को पाप मुक्त कर रहे हैं और भाजपा के बड़बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी सभाओं में ईमानदारी का ढपोर शंख बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के साथ अनाचार का आरोप लगा है चाहे कुलदीप सेंगर हो, चाहे कुलभूषण शरण सिंह, चाहे विनोद आर्य सभी भाजपा के कुनबे में हैं और जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वे भाजपा में शामिल होकर अपना दामन साफ करने में लगे हुए हैं।

Advertisement

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि हिन्दू धर्म में मंगलसूत्र को नारी के सुहाग का प्रतीक माना जाता है परन्तु वे नरेन्द्र मोदी भारतीय नारी के मंगलसूत्र का भी अपमान कर रहे हैं जिन्होंने अपनी पत्नी के मंगलसूत्र का कभी भी मान नहीं रखा तथा सात फेरे लेने के बावजूद उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता समझ चुकी है कि नरेन्द्र मोदी सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जाति, धर्म, सम्प्रदाय, मंदिर-मस्जिद के नाम पर जनता को बरगलाने के अलावा कुछ नहीं किया और आज जब लोकसभा चुनाव में जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है तो उन्होंने महिलाओं के सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को अपनी ओछी और तुच्छ राजनीति में शामिल कर लिया है जिसके लिए भारतीय नारी नरेन्द्र मोदी और भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रक्षा बंधन से पहले महिला समूहों को ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा

pahaadconnection

खीरगंगा में आई बाढ़, मलबे में दबे कई लोग

pahaadconnection

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की जिला स्तरीय समन्वयन बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment