Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

Advertisement

देहरादून। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि देहरादून श्रीमती सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक लेते हुए स्थानीय नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों पर सम्बंधित उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र नागर निकाय निर्वाचक नामावलियों का पुनरावलोकन कराने तथा बीएलओं के माध्यम से घर-घर सर्वे कराते हुए वोटर लिस्ट की कमियां देख लें, इस कार्य में सम्बन्धित पटवारी एवं अमीन की भी सहायता ले ली जाए। साथ ही निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर जांच कराते हुए, कमियों के सुधारीकरण हेतु नियमानुसार कार्यवाही की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, तहसीलदार सदर मौहम्मद शादाब, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानि श्री नौटियाल ऋषिपर्णा सभागार में तथा उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक सैनी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने भराड़ीसैंण पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

pahaadconnection

जनपद रुद्रप्रयाग में सुचारु हो गयी केदारनाथ धाम की यात्रा

pahaadconnection

डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन, प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

pahaadconnection

Leave a Comment