Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस का जवान बना देवदूत जवान की तत्परता से बची युवक की जान

Advertisement

हरिद्वार। आज सुबह एक बीएचईएल कर्मचारी द्वारा कोतवाली रानीपुर में जानकारी दी गई कि मानसिक अवसाद से पीड़ित उनके परिचित दोस्त ने हाथ की नस काटकर खुद को अपने कमरे में कैद कर लिया है और काफी कहने एवं प्रयास करने पर भी दरवाजा नही खोल रहा है। जानकारी मिलते ही कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल कुंपाल तोमर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बामुश्किल दरवाजा तोड़ा और हाथ की नस काट अपने बिस्तर पर बेसुध पड़े व्यक्ति को तुरंत उठाकर बीएचईएल हॉस्पिटल में दाखिल किया। उक्त व्यक्ति आलोक शर्मा अभी भी बेहोशी की हालत में चिकित्सकों की निगरानी में है किन्तु खतरे से बाहर है। पुलिस जवान द्वारा की गई इस फौरी मदद की सभी आमजन प्रशंसा कर रहे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिलाधिकारी ने की गांव में जाकर क्षेत्रवासियों से वार्ता कर सार्वजनिक सुनवाई

pahaadconnection

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने की दुबई में रोड शो में विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment