Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून 13 मई। नाबालिक युवतियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उनके साथ दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।  पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से नाबालिक युवतियों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

गत दिवस वादिनी द्वारा थाना राजपुर मे आकर तहरीर दी कि उनकी व उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी मित्र की नाबालिक पुत्रियां किसी काम से घर से बाहर गए थे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे हैं। तहरीर प्राप्त होने पर थाना राजपुर पर तत्काल उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी राजपुर को नाबालिक लड़कियों की जल्द बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा, मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से दोनों नाबालिक लड़कियों को सहस्त्रधारा से बरामद करते हुए उन्हें भगाने वाले 02 अभियुक्तों साहिल पुत्र ताहिर निवासी पानी की टंकी के पास चुना भट्टा थाना रायपुर मूल पता कांधला थाना कांधला जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष व अहतशाम पुत्र महफूज निवासी आजाद नगर कॉलोनी सहस्त्रधारा क्रॉसिंग रायपुर देहरादून उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में नाबालिक युवतियों ने गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उनके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई गई, जिस पर अभियोग में धारा 376 व पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्तो को माo न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

टीएचडीसी ने बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो को प्रदर्शित किया

pahaadconnection

बाइक सवार दो लोगों पर झपटा गुलदार बाल बाल बचे

pahaadconnection

अगर आप स्लिम और फिट रहना चाहते हैं तो इन चीजों को दिनचर्या में जरूर शामिल करें

pahaadconnection

Leave a Comment